फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Maximum temperature slipped by five degrees due to rain, chill increased

Faridabad News: बारिश से पांच डिग्री फिसला अधिकतम तापमान, ठिठुरन बढ़ी

Thu, 16 Jan 2025 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature slipped by five degrees due to rain, chill increased
-अधिकतम तापमान कम होने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने लोगों को किया परेशानअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक शहर में बुधवार रात और बृहस्पतिवार को भोर में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 5 डिग्री नीचे गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, दोपहर में कुछ देर धूप निकलने पर लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली।
बारिश से सड़क किनारे कुछ स्थानों पर हल्का पानी भर गया। भोर के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 घंटे में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने से दिन के समय लोगों को जबरदस्त सर्दी का सामना करना पड़ा। हालांकि, भाेर के समय न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह एक दिन पहले 8 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

---
दो दिनों तक घना कोहरा की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी तक सुबह और शाम घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में वाहन चालक सुबह और शाम संभलकर चलें। मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दौरान हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed