फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Maximum 4404 vaccinated in a day

एक दिन में सबसे अधिक 4404 ने लगवाया टीका

Mon, 25 Jan 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Maximum 4404 vaccinated in a day
फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाते चिकित्सक । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन डे की तर्ज पर मनाया गया। इस दौरान जिले में मेगा (व्यापक) टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सोमवार को 4404 स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना रोधी कोविशील्ड वैक्सीन लगाकर टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले में 28 जनवरी से पहले सभी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूरा कर लिया जाए। ऐसे में मंगलवार को भी जिले में टीकाकरण जारी रहेगा। वहीं, सोमवार को 50 केंद्रों पर 443 वायल इस्तेमाल कर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

16 जनवरी से जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। शुरुआती पांच दिन टीकाकरण अभियान चलाकर 80 सेशन के दौरान 6435 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। हालांकि विभाग के पोर्टल पर 25, 600 स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण किया गया है। ऐसे में करीब 40 फीसदी टीकाकरण ही पहले पांच दिन में पूरा हो सका। सुबह नौ बजे से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत देर शाम तक 4404 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। वहीं, विभाग ने सोमवार को लक्ष्य के रूप में 4500 स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण की योजना बनाई थी। सोमवार तक जिले के 10 हजार 839 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

--
टीकाकरण के दौरान 50 स्वास्थ्य कर्मियों को हल्की दिक्कत हुई। हालांकि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ महसूस हुआ। सोमवार को सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया है। आगे भी सेशन जारी रहेंगे। आगामी बृहस्पतिवार तक जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.रमेश, टीकाकरण नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed