{"_id":"617ed635b75ca268753a9131","slug":"maths-questions-bothered-science-also-took-the-test-faridabad-news-noi613579556","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के प्रश्नों ने किया परेशान, विज्ञान ने भी लिया इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के प्रश्नों ने किया परेशान, विज्ञान ने भी लिया इम्तिहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा नकल रहित कराने के लिए जहां एक ओर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला, वहीं कड़ी जांच प्रक्रिया के बीच परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। वहीं गणित के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब परेशान किया। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के साथ विज्ञान के प्रश्नों ने भी खूब इम्तिहान लिया।
परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली बार इस तरह का प्रश्न पत्र देखने को मिला है। हिंदी, सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स तो आसान था, लेकिन गणित और विज्ञान के प्रश्नों ने परेशान करके रख दिया। मिनटों में सुलझने वाले प्रश्नों ने एक-एक प्रश्न में पांच-पांच मिनट का समय ले लिया।
रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा दो पाली में संपन्न हुई। प्रथम पाली सुबह 10.30 मिनट पर शुरू हुई। जबकि दूसरी पाली तीन बजे से शाम चार बजे तक हुई। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग हुई। रविवार को हुई परीक्षा में करीब 40.37 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 24 हजार 50 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से करीब 9711 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 14339 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहने प्रत्येक अभ्यर्थियों के पहचान पत्र की ऑनलाइन स्क्रीनिंग की गई। परीक्षार्थियों को सिर्फ प्रवेश पत्र और कलम ले जाने की स्वीकृति थी।
विज्ञापन
सुबह 8.30 से प्रवेश हुआ शुरू
रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई। इसके लिए सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थियों की भीड़ एकत्रित होने लगी थी। 8.30 बजे से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए जिले के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
परीक्षार्थियों को झेलनी पड़ी परेशानी
सुबह 10.30 बजे से परीक्षा होने से प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना था। 10.15 मिनट के बाद किसी भी परीक्षार्थियों को प्रवेश की स्वीकृति नहीं दी गई। इससे प्रदेश के दूसरे जिले से आने वाले परीक्षार्थी परेशान रहे। कई परीक्षार्थियों को सेंटर खोजने के लिए भटकना पड़ा। जिलाधीश जितेंद्र यादव हरियाणा पुलिस के पुरुष सिपाही पद की लिखित परीक्षा के लिए 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए। कोरोना को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर 24050 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई थी।
क्या कहते हैं परीक्षार्थी
पेपर में कुछ भी ऐसा नहीं आया था जो मैंने कोर्स में पढ़ा न हो। कई प्रश्न काफी आसान थे लेकिन गणित के प्रश्नों ने काफी परेशान कर दिया।
- सचिन, महेंद्रगढ़
मैं पहली बार परीक्षा देने आया। केंद्र में प्रवेश से लेकर हॉल तक पुलिस का सख्त पहरा था। परीक्षा की बात करें तो पेपर आसान था। विज्ञान के कुछ प्रश्न ने थोड़ा परेशान जरूर किया।
- अंकित भट्ट, आगरा