फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Maternal Health Fortnight to begin in the district today.

Faridabad News: जिले में आज से शुरू होगा मातृ स्वास्थ्य पखवाड़ा

Tue, 07 Jul 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Maternal Health Fortnight to begin in the district today.
हाई रिस्क गर्भवतियों पर रहेगी विशेष नजर, एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में आज से 22 जुलाई तक मातृ स्वास्थ्य पखवाड़ा चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, उच्च जोखिम गर्भधारण की समय रहते पहचान करना और मातृ एवं नवजात मृत्यु दर में कमी लाना है। अभियान के दौरान एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान करेंगी और उनकी नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करेंगी।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार गंभीर स्थिति वाली गर्भवतियों को समय रहते उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा। साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों को मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर समन्वय तथा किसी भी मातृ मृत्यु की सूचना निर्धारित समय में जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर वार रूम भी स्थापित किया गया है, जो लगातार सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन


पखवाड़े को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां तय की हैं। विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी गर्भवती महिला प्रसवपूर्व जांच और आवश्यक उपचार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना मिश्रा ने कहा कि मातृ स्वास्थ्य पखवाड़े का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और हाई रिस्क गर्भधारण की समय रहते पहचान करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के समन्वय से मातृ एवं नवजात के मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed