फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Masters batsmen were helpless against Honey's accurate bowling.

Faridabad News: हनी की सधी गेंदबाजी के सामने बेबस हुए मास्टर्स के बल्लेबाज

Tue, 14 Apr 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Masters batsmen were helpless against Honey's accurate bowling.
श्री श्याम बाबा क्रिकेट अकादमी टीम के विजेता खिलाड़ी।। स्त्रोत संवाद
-तीन विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वजीरपुर स्थित श्री श्याम बाबा क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को श्री श्याम बाबा अकादमी ने मास्टर्स क्रिकेट अकादमी को 37 रन से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्याम बाबा अकादमी ने सात विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। श्याम बाबा की ओर से मिहान ने 38 और अनुज ने 37 रन बनाए। मास्टर्स के लिए विवेक, अक्षय, माधव, शिवम, अंश और मनोज को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मास्टर्स अकादमी के बल्लेबाज हनी खटाना की सधी गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आए। टीम 34.1 ओवर में 127 रन सिमट गई। मास्टर्स अकादमी के मोहित ने 23, पार्थ ने 22 और अक्षय ने 18 रन का योगदान दिया। श्याम बाबा के हनी खटाना ने छह ओवर में महज नौ रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं रियांश और हैप्पी को दो-दो विकेट मिले। हनी खटाना को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed