{"_id":"677d746f0088d0a2760ba6d0","slug":"master-road-work-of-sector-82-and-85-will-start-soon-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-36021-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर 82 और 85 की मास्टर रोड का काम जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर 82 और 85 की मास्टर रोड का काम जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों और आरडब्ल्यूए के साथ की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड की कनेक्टिविटी के तहत सेक्टर 82 और 85 की 45 मीटर रोड के निर्माण का कार्य अब जल्द शुरू हो जाएगा। इस रास्ते के शुरू होने से हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। चंडीगढ़ में राज्य मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों और आरडब्ल्यूए के साथ बैठक के दौरान मास्टर रोड को लेकर चर्चा कर इसकी अड़चन दूर की गई। सेक्टर से कनेक्टिविटी के लिए लोगों ने कई बार एफएमडीए को शिकायत की थी।
सेक्टर-89 ब्लॉक जी निवासी सुमेश खत्री का कहना है कि ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड बनकर तैयार है। लेकिन सेक्टर और सोसाइटियों को मास्टर रोड से कनेक्ट करने वाली सड़क का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। लोग आज भी टूटी सर्विस रोड से आवागमन करने को मजबूर हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को राज्य मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिसमें एफएमडीए के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में उनकी ओर से मास्टर रोड सेक्टर 82 और 85 को बनाने की मांग की गई। इस मास्टर रोड को लेकर दो लोगों की ओर से कोर्ट में केस भी किया हुआ था। जिसकी वजह से मास्टर रोड का कार्य रुका हुआ था। उस मास्टर रोड को बनवाने के लिए मांग की। जिस पर कोर्ट में केस करने वाले दोनों व्यक्ति की ओर से कोर्ट में शपथ पत्र देने की बात कही गई कि वे कोर्ट में लिखकर देंगे कि उनको सड़क बनने से कोई परेशानी नहीं है। शपथ पत्र कोर्ट में जमा होने के बाद स्टे को हटा दिया जाएगा। उसके बाद एफएमडीए की ओर से कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। यह 45 मीटर की मास्टर रोड है।
इन रोड का काम भी पड़ा है अधूरा
लोगों के मुताबिक सेक्टर-75 और 80 को आगरा-कैनाल मास्टर रोड से जोड़ने वाली 45 मीटर रोड का काम अधूरा है। सेक्टर-75 और 76 को मास्टर रोड से जोड़ने वाली 30 मीटर की रोड, सेक्टर-78 और 99 यानी फरीदपुर गांव व सेक्टर-84 और 98 को खेड़ी कलां गांव से मास्टर रोड को जोड़ने वाली 75 मीटर रोड का काम अधूरा पड़ा है।