{"_id":"6ac3f6730fb0a2b7c5072877","slug":"masked-man-enters-house-and-attacks-bca-student-with-a-blade-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81928-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर में घुसकर नकाबपोश ने बीसीए छात्रा पर ब्लेड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर में घुसकर नकाबपोश ने बीसीए छात्रा पर ब्लेड से किया हमला
विज्ञापन
गले और माथे पर किए पांच वार, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुढ़ैना गांव में घर में अकेली पढ़ाई कर रही बीसीए की छात्रा पर नकाबपोश युवक ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। छात्रा के गले और माथे पर पांच वार किए गए। हमले के बाद युवक मौके से भाग गया।
घटना की जानकारी पिता को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पिता की शिकायत पर खेड़ी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले राजकिशोन ने बताया कि वह चिकन की दुकान पर काम करते हैं। लॉकडाउन के बाद वह फरीदाबाद आए थे। उनकी 19 वर्षीय बेटी काजल करीब तीन महीने पहले पढ़ाई के लिए फरीदाबाद आई थी। वह सेक्टर-86 के पास बुढैना गांव में पिता के साथ रहती है। काजल बीसीए के तीसरे वर्ष की छात्रा है और ऑनलाइन कक्षा भी लेती है। राजकिशोन के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह ड्यूटी पर गए हुए थे। काजल घर पर अकेली पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर में घुस आया। आरोप है कि अंदर आते ही उसने काजल पर ब्लेड से हमला कर दिया।
बैंक के काम से फोन किया तो नहीं उठाया
राजकिशोन ने बताया कि वह बैंक के काम से काजल को फोन कर रहे थे। पहली बार उसने फोन नहीं उठाया। दोबारा फोन करने पर काजल से बात हुई तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पहुंचे और घायल बेटी को अस्पताल लेकर गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि छात्रा पर हमले की शिकायत मिली है। हमलावर की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हमले की वजह और पूरी घटना स्पष्ट हो सकेगी।