फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Married woman's condition worsens after consuming poisonous substance under suspicious circumstances

Faridabad News: संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ पीने से विवाहिता की हालत बिगड़ी

Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman's condition worsens after consuming poisonous substance under suspicious circumstances
पिता ने ससुराल वालों पर जबरन जहर पिलाकर कमरे में बंद करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

छांयसा थाना में दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। छांयसा थाना इलाके में एक विवाहिता को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ पीने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इतना ही नहीं, उसे एक कमरे में बंद भी कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि छांयसा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


मामले में पुलिस को शिकायत छांयसा गांव निवासी शेर सिंह ने दी है। इन्होंने अपनी बेटी सरस्वती (22) की शादी 17 फरवरी 2023 को शाहजहांपुर गांव निवासी मनीष के साथ की थी। आरोप है शादी में मिले दान-दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले आए दिन सरस्वती को परेशान कर कार और सोने के जेवर की मांग करने लगे। विवाहिता घर बचाने के लिए उनकी प्रताड़ना को सहती रही। आरोप है कि ससुराल वालों ने 31 अक्टूबर को विवाहिता को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान आरोपियों का एक मोबाइल उस कमरे में रह गया। इसी मोबाइल से सरस्वती ने अपने परिवार को सूचना दी तो वे यहां पहुंचे। यहां बंद कमरे को खोला तो सरस्वती बेसुध हालत में पड़ी थी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति मनीष, ननद, सास, ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed