फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Married woman hanged for not getting bullet as dowry, dies

Faridabad News: दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को लगाया फंदा, मौत

Tue, 12 Sep 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged for not getting bullet as dowry, dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। फतेहपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने पति समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के भाई पवन ने बताया कि बहन उजाला की शादी तीन मई 2022 को राजीव कॉलोनी निवासी ईश्वर से हुई थी। शादी में हैसियत अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि ससुरालवाले बहन को शादी में बुलेट नहीं मिलने पर परेशान करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी और फंदे पर लटका दिया। बिचौलिया ने फोन करके उजाला की मौत की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed