फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against in-laws

Faridabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर केस

Thu, 02 Nov 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, case filed against in-laws
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-3 के ए ब्लाॅक में एक विवाहिता की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा है।
पलवल न्यू कॉलोनी निवासी मयंक अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उन्होंने बहन विशाखा की शादी नवंबर 2019 को एनआइटी तीन ए ब्लाॅक निवासी चंद्र डंग के साथ की थी। 28 अक्तूबर की सुबह चंद्र डंग ने मयंक की मौसी को फोन पर कहा जल्दी घर आ जाओ। मौसी ने व्यस्तता दिखाते हुए आने से इंकार कर दिया और मयंक की मां नीलम अरोड़ा को चंद्र के फोन के बारे में बताया। मां ने मयंक को विशाखा के घर जाने के लिए कहा। रास्ते में चंद्र डंग ने मयंक को फोन पर कहा कि विशाखा फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल जाकर पता लगा बहन की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मयंक का आरोप है जीजा चंद्र डंग ने उससे पांच लाख रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर चंद्र उसकी बहन को धमकाता था। इसी के चलते मयंक व ससुराल पक्ष से ऊषा, सुमन, गीता और अजय ने उसकी हत्या कर दी। थाना एसजीनगर नगर प्रभारी राजेश कुमार का कहना महिला की बीमारी के कारण उसे पति व अन्य लोग अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर दहेज हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed