{"_id":"6a3031417c5e8911a30eec99","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-ceiling-fan-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72459-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे से लटका मिला शव
विज्ञापन
मृतका काजल की फाइल फोटो ।
परिजनों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, भाई बोला-दहेज की मांग करते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई है। उसके भाई प्रशांत ने बताया कि काजल की शादी जुलाई 2020 में जितेंद्र के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। परिवार पर बाइक, स्कूटी, बुलेट मोटरसाइकिल और वॉशिंग मशीन देने का दबाव बनाया जाता था। मांगें पूरी नहीं होने पर काजल के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
प्रशांत के अनुसार करीब एक वर्ष पहले काजल को पहली मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया था, जिससे उसका पैर टूट गया था। आरोप है कि उस समय भी ससुराल पक्ष ने इलाज कराने से इन्कार कर दिया था और मायके वालों ने उसका उपचार करवाया था। उन्होंने बताया कि काजल को लगातार परेशान किया जाता था और मायके वालों का उसके घर आना-जाना भी बंद कर दिया गया था। मृतका की बड़ी बहन नीतू ने बताया कि रविवार रात उन्हें बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल से सूचना मिली कि काजल का शव अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने काजल की गर्दन पर नीले निशान देखे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार विवाहिता द्वारा फंदा लगाने की बात सामने आई है। हालांकि मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।