फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Faridabad News: बागपत के ध्यानार्थ संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 25 Jun 2024 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
-पुलिस की प्राथमिक जांच में दंपती के बीच होता था अक्सर विवाद, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित तिरखा कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात उसका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने बीके अस्पताल के शव गृह पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत गांव फतेहपुर पुट्टी निवासी कोमल पांचाल ने बताया कि उसकी बहन मनीषा की शादी वर्ष 2013 में फरीदाबाद के इंदिरा नगर निवासी जतिन के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से जतिन-मनीषा बच्चों के साथ बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। बड़ा बेटा 10 वर्ष का और छोटा सात वर्ष है। बेटी करीब ढाई वर्ष की है। पति जतिन सेक्टर-3 स्थित एक निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है।
विज्ञापन

कोमल पांचाल ने बताया कि सोमवार शाम जतिन ने फोन करके उन्हें बताया कि मनीषा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह लोग फरीदाबाद में पहुंचे तो मनीषा का शव बीके अस्पताल के शव गृह में रखा हुआ था। दावा है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्हें शक है कि उसके जीजा ने मनीषा की गला घोंटकर हत्या की है। कोमल पांचाल ने बताया कि जतिन ने मायके पक्ष के एक रिश्तेदार से 50 हजार रुपये उधार लिए हुए थे। जिन्हें वह लंबे समय से वापस नहीं दे रहा था। इन पैसों को लौटाने को लेकर मनीषा और जतिन के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। रुपये लौटाने के लिए सोमवार को भी जतिन और मनीषा में विवाद हुआ था। आरोप है कि जतिन ने मनीषा के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि पुलिस इस मामले को आत्महत्या करार दे रही है, इसलिए उन्होंने शव गृह के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला, जांच जारी
सूचना मिलने पर वह तुरंत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसी ने दरवाजा तोड़कर उसे गले में पंखे से बंधी चुन्नी को काटकर नीचे उतारा था। महिला के बच्चों ने भी पूछताछ में यही बताया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल डॉक्टरों के बाेर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रदर्शन कर रहे परिजनों को आश्वासन दिया गया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- स्वीटी, चौकी प्रभारी, सेक्टर-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed