Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Markets Go Smart... Wheat Weighing to be Conducted via Biometric Attendance

Faridabad News: स्मार्ट हुईं मंडिया...बायोमेट्रिक हाजिरी से होगा गेहूं का तौल

Sat, 28 Mar 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Markets Go Smart... Wheat Weighing to be Conducted via Biometric Attendance
एक अप्रैल से खरीद शुरू, किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रबी सीजन के तहत एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है, जिसे इस बार पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया गया है। इस बार मंडियों में अनाज का तौल बायोमेट्रिक हाजिरी से होगा। वहीं, फर्जी गेट पास पर रोक लगाने के लिए मोबाइल एप से जियो टैगिंग और डिजिटल हस्ताक्षर की व्यवस्था की गई है। किसानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पंजीकरण नंबर अंकित वाहन से ही अनाज लाएं और पहचान दस्तावेज साथ रखें, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

खरीद प्रक्रिया के दौरान गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। गेहूं की नमी (मॉइश्चर) की सही जांच के साथ ही खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया है, ताकि किसानों को बेहतर अनुभव मिल सके। मंडियों में पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, शेड, बिजली और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त बारदाना, समय पर उठान, भंडारण और परिवहन की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान 48 से 72 घंटे के भीतर करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिल सके।
विज्ञापन

हेल्पलाइन और व्यवस्थाएं
किसानों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2066 और कंट्रोल रूम नंबर 0172-2701215 सक्रिय किए गए हैं। मंडियों में पेयजल, शौचालय, शेड, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ 48 से 72 घंटे में भुगतान, पर्याप्त बारदाना, समय पर उठान और भंडारण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तकनीक और बेहतर प्रबंधन के जरिये इस बार मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जाएगा। - राजेश नागर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed