फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Markets bustle with Karwa Chauth shopping

Faridabad News: करवाचौथ की खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

Thu, 29 Oct 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Markets bustle with Karwa Chauth shopping
चूड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

मेहंदी लगवाने के लिए लगीं कतारें, दुकानों पर अपनी बारी का करना पड़ा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में रौनक छाई हुई है। हाथों में मेहंदी का रंग सजाने से लेकर साड़ी, गहने और पूजन सामग्री खरीदने तक, महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं। बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी हुई हैं। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को दुकानों पर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं, जूलरी शोरूम, साड़ी सेंटर, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों में भी चहल-पहल रही। एनआईट-1, 5 , बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-7, 10, सराय ख्वाजा, सेक्टर-15, ग्रेटर फरीदाबाद वर्ल्ड स्ट्रीट समेत प्रमुख बाजार देर शाम तक खरीदारों से गुलजार रहे।

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं करवाचौथ के व्रत की तैयारियों में जुटी हैं। बाजारों में मेहंदी कलाकारों के पास महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं अपनी पसंद के डिजाइन बनवाने के लिए जयपुरी और बॉम्बे मेहंदी के साथ टीवी सीरियलों में दिखने वाले डिजाइन की मांग करती नजर आईं। मेहंदी लगवाने के लिए कई महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाजारों में करवा, पूजा कैलेंडर और अन्य पूजन सामग्री की भी खरीदारी हुई। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया।
विज्ञापन

--

नौकरीपेशा महिलाओं के लिए घर और ऑफिस संभालना चुनौती

करवाचौथ की खुशियों के बीच नौकरीपेशा महिलाओं के सामने घर और कार्यालय की जिम्मेदारियां संभालने की चुनौती भी है। सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही घर के काम, पूजा की तैयारी और नौकरी की जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। शाम को पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। ऐसे में कई महिलाओं के लिए त्योहार की तैयारियों के साथ कामकाज के बीच तालमेल बैठाना आसान नहीं होता। इसके बावजूद पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्ते से जुड़े इस त्योहार को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8:13 बजे होगा चंद्रोदय
भनकपुर के पंडित सुंदर लाल शास्त्री ने बताया कि व्रत सूर्योदय के साथ शुरू होगा। रात 8:13 बजे चंद्रोदय होगा। महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के दर्शन के बाद व्रत का पारण करेंगी। उन्होंने बताया कि करवाचौथ का पर्व रात 10:10 बजे तक रहेगा।

---
क्या कहती है महिलाएं


करवाचौथ को लेकर कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। मेहंदी लगवाने और पूजा का सामान खरीदने के लिए बाजार आई हूं। महंगाई काफी बढ़ गई है। अब हाथों पर मेहंदी लगवाना भी महंगा हो गया है।- प्रीति

करवाचौथ पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। त्योहार को लेकर काफी उत्साह है। बाजार में मेहंदी, कपड़े और शृंगार का सामान खरीदने आई हूं। हाथों में मेहंदी लगवाने और पूजा की तैयारियां करने से त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है।- प्रियंका

करवा चौथ का व्रत मेरे लिए खास पल है। यह हमारी अनोखी संस्कृति है। बाजार से खरीदारी पूरी हो चुकी है। परिवार और आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ कहानी सुनकर व्रत खोलूंगी। - शिवानी गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article