फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Markets are buzzing with the joy of Chhath Puja, shopping has increased.

Faridabad News: छठ पूजा की रौनक से गुलजार हुए बाजार, बढ़ी खरीदारी

Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing with the joy of Chhath Puja, shopping has increased.
बांस के बर्तनों, फूलोंं-फलों और साड़ियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के बाजारों में छठ पूजा की रौनक नजर आने लगी है। पूजा सामग्री से लेकर नए कपड़ों तक की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। खासकर महिलाएं उत्साह के साथ खरीदारी करने पहुंच रही हैं। बाजार में बांस के बने बर्तनों की भी काफी मांग है। इन बर्तनों का उपयोग छठ पूजा में फलों को रखने के लिए किया जाता है। छठ पूजा में नारियल, सिंघाड़े और केले व सेब सहित कई फलों की मांग रहती है।


सेक्टर-3 पुल के पास स्थित बाजार में बांस के बने डगरा, सूप और सुप्ती बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानदार सुनील साह ने बताया कि अभी खरीदार कम आ रहे हैं। छठ पूजा के एक दिन पहले यहां पैर रखने की जगह नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर नारियल, बांस के बर्तन और फलों की खूब मांग रहती है।
विज्ञापन




वहीं डबुआ कॉलोनी बाजार में रौनक कुछ ज्यादा ही देखने को मिली। यहां महिलाएं सूप, डलिया और पूजा की अन्य सामग्रियों की खरीदारी करती नजर आईं। कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में साड़ी बेचने वाली महिला दुकानदार आशा पुनिया ने बताया कि छठ पूजा पर लाल कलर की सूती साड़ियों की मांग रहती है लेकिन महिलाएं सिल्क साड़ियां भी खरीद रही हैं।


डबुआ बाजार में खरीदारी करने आई पूजा झा ने बताया कि वह हर साल छठ पूजा पर नई साड़ी पहनती हैं और बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदती हैं। वहीं अनिता साह ने कहा कि यह उनका सबसे बड़ा पर्व है, इसीलिए वह हर साल पूरे परिवार के लिए नए कपड़े खरीदती हैं। उन्होंने कहा कि वह आज बांस के बर्तनों की खरीदारी करेंगी। दीप्ति रोशन ने बताया कि जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा, बाजारों में भीड़ बढ़ जाएगी, इसलिए वह पहले ही खरीदारी निपटा लेना चाहती हैं।



बाजारों में धीरे-धीरे बढ़ती रौनक से व्यापारी खुश हैं। उनको उम्मीद हैं कि छठ त्योहार पर विभिन्न सामानों की मांग रहने वाली है। कुछ व्यापारियों का मानना है कि इस बार खरीदारी अपने चरम पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed