{"_id":"667825c6d73a23229c0b916c","slug":"manyfold-increase-in-fees-of-government-institutions-vijay-pratap-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26506-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी संस्थाओं की फीस में कई गुणा की बढ़ोतरी : विजय प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी संस्थाओं की फीस में कई गुणा की बढ़ोतरी : विजय प्रताप
विज्ञापन
- सरकारी संस्थानों में 2 लाख पद पड़े हैं खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकार पक्की नौकरी और एससी-ओबीसी का आरक्षण खत्म कर रही है। सरकारी संस्थाओं की फीस में कई-कई गुणा बढ़ोतरी कर दी है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की फीस में सीधे 5 गुणा बढ़ोतरी करने के बाद शिक्षा से दूर करने के प्लान को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने यह आरोप एक कार्यक्रम में सरकार पर लगाए हैं।
कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने बताया कि पहले भाजपा ने कौशल निगम की कच्ची भर्तियां शुरू करके आरक्षण, मेरिट और पारदर्शिता को खत्म कर दिया है। अब प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं, लेकिन सरकार उन पर पक्की भर्तियां नहीं कर रही है, क्योंकि पक्की भर्तियों में दलित-पिछड़ों को आरक्षण देना पड़ेगा। वहीं, शिक्षण संस्थानों की हालत ऐसी हो गई है कि यूजीसी ने प्रदेश के 2 सरकारी विश्वविद्यालय महाराणा प्रताप, हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय करनाल और स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय ऑफ हरियाणा राई को डिफॉल्टर की सूची में डाल दिया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।