फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many trains cancelled... system thrown off track.

Faridabad News: कई ट्रेने बंद...बेपटरी हुई व्यवस्था

Wed, 02 Sep 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Many trains cancelled... system thrown off track.
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते ईएमयू कैंसल करने पर खाली पड़े प्लेटफार्म । संवाद
नौकरीपेशा यात्रियों की बिगड़ी दिनचर्या, समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए बस-मेट्रो का लेना पड़ा सहारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव का असर मंगलवार को पहले ही दिन दैनिक यात्रियों पर दिखाई दिया। रोजाना ईएमयू से दिल्ली और पलवल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को निर्धारित ट्रेन नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन न मिलने पर यात्रियों को स्टेशन से वापस लौटना पड़ा। बस, ऑटो या कैब के सहारे आगे का सफर तय करना पड़ा। करीब 45 ट्रेन बंद होने से सामान्य दिनों की अपेक्षा स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी कम रही।
एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़, 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती, 64052 गाजियाबाद-पलवल, 64015 पलवल-शकूरबस्ती, 64078 नई दिल्ली-पलवल, 64057 पलवल-गाजियाबाद, 64012 शकूरबस्ती-पलवल और 64013 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू रद्द हैं। इन ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मंगलवार को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। हालांकि, कुछ ईएमयू का संचालन जारी रहा। 64062 दिल्ली-पलवल ईएमयू, न्यू टाउन और बल्लभगढ़ होते हुए पलवल तक चली। 64016 शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू फरीदाबाद स्टेशन और न्यू टाउन स्टेशन होते हुए आगे गई।
विज्ञापन

वहीं, लंबी दूरी की ताज एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, पश्चिम एसएफ एक्सप्रेस, मालवा एसएफ एक्सप्रेस और उज्जयिनी एक्सप्रेस भी संचालित रहीं। इनमें से कुछ ट्रेनों का ठहराव फरीदाबाद तक रहा, वहीं कुछ ट्रेन लंबी दूरी की रही। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिली, लेकिन रद्द ईएमयू पर निर्भर दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रद्द ट्रेनों की जानकारी पहले नहीं होने से सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह के समय हुई। रोजाना तय समय पर घर से निकलने वाले यात्रियों को अचानक दूसरी व्यवस्था करनी पड़ी। इससे सफर का समय बढ़ने के साथ कई लोगों का अतिरिक्त खर्च भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मुझे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना था। यहां आने के बाद पता चला कि जिस ईएमयू से जाना था, वह रद्द है। अब दूसरे साधन से नई दिल्ली पहुंचकर आगे की ट्रेन पकड़नी होगी। - गायत्री

रोज दिल्ली जाना होता है। शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू ट्रेन से नौकरी पर जाने वालों के लिए काफी सुविधाजनक सफर रहता है। अब इसके बंद रहने से रोज के सफर का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। - भूप सिंह

आज दिल्ली रिश्तेदार के घर जाना था। ईएमयू रद्द होने से अब मेट्रो से जाने की सोच रहे हैं, लेकिन उसका किराया ज्यादा है। ट्रेन से कम खर्च में सीधे पहुंच जाते थे। - मीना


दिल्ली की निजी कंपनी में काम करता हूं। ईएमयू से जाने में करीब 10 रुपये ही खर्च होते थे। अब ट्रेन बंद रहने से बस से जाना पड़ेगा, जिसमें रोज करीब 35 से 45 रुपये खर्च होंगे। - नंदकिशोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed