{"_id":"689ce995adbb7b542f006c94","slug":"many-routes-will-remain-closed-today-for-the-partition-horror-remembrance-day-program-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49171-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के लिए आज कई मार्ग रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम के लिए आज कई मार्ग रहेंगे बंद
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 14 अगस्त को सेक्टर-12 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत कई प्रमुख मार्ग सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
ये मार्ग रहेंगे बंद
1. कोर्ट मोड़ (धर्मा डाबा) से बाइपास रोड तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
2. एस्कॉर्ट मोड़ से बीपीटीपी बाइपास मोड़ तक यातायात पूर्णतः बंद रहेगा।
3. कोर्ट रोड और टाउन पार्क (गेट नंबर-1) के सामने का क्षेत्र वाहनों के लिए पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम स्थल सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी पार्किंग के आसपास किसी भी वाहन की अनधिकृत पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की गई है।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
फरीदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने नागरिक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। लोगों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए मार्ग निर्देश और डायवर्जन संकेतों का पालन करने को कहा गया है। वहीं लोग ट्रैफिक संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2267201 और 2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।