फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many officers including the Deputy Commissioner reached the office by bicycle

उपायुक्त समेत कई अधिकारी साइकिल से पहुंचे कार्यालय

Wed, 06 Oct 2021 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Many officers including the Deputy Commissioner reached the office by bicycle
फरीदाबाद। बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रशासन अब हर बुधवार को कार फ्री डे मनाएगा। इसी के तहत उपायुक्त जितेंद्र यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा सहित तमाम अधिकारी बुधवार को साइकिल से कार्यालय पहुंचे। उपायुक्त ने कहा कि सप्ताह में एक दिन पैदल चलना चाहिए। कार्यालय में सिर्फ दिव्यांगों को ही छूट दी गई है। इससे लघु सचिवालय के अंदर और रोड पर वाहन नहीं थे। लघु सचिवालय जाने वाले लोग पैदल ही अपने काम के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इससे पहले 23 सितंबर को शहर में कार फ्री डे मनाया गया था। इसमें उपायुक्त ने घोषणा की थी कि अक्तूबर में हर बुधवार को कार फ्री डे मनाया जाएगा। इस दिन लघु सचिवालय में कोई भी वाहन से नहीं आएगा। छह अक्तूबर को माह का पहला बुधवार होने पर उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। ऐसे में लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि सप्ताह में एक दिन अपने निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक सेवा का प्रयोग करें। यदि ऑफिस पास है तो साइकिल से जाए। इसी को ध्यान में रखकर नगर निगम ने दो अक्तूबर को राहगीरी दिवस मनाया था। इसमें भी सार्वजनिक परिवहन, कार पुलिंग और साइकिल के प्रयोग पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed