{"_id":"6a19de61fbef02e29b0a6fa4","slug":"many-major-roads-will-remain-closed-due-to-law-and-order-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71170-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कानून-व्यवस्था के चलते कई प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कानून-व्यवस्था के चलते कई प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरीप्रशासन की तरफ से की जा सकती है बड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कानून-व्यवस्था ड्यूटी के मद्देनजर फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 2 बजे से 30 मई दोपहर 2 बजे तक कुछ मुख्य मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में गुरुग्राम और एनआईटी क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। वहीं जानकारों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मेट्रो मोड से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी रेड लाइट चक जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। इसके अलावा डीसीपी एनआईटी ऑफिस से मुल्ला होटल जाने वाला रास्ता व चिमनीबाई बाई चौक (नमस्ते चौक) पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। इन क्षेत्रों में सभी दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी।
गुरुग्राम जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय
पुलिस ने भारी और सामान्य वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। भारी एवं सामान्य वाहन चालक बड़खल से अनखील चौक, एमवीएन चौक और पाली रोड होते हुए गुरुग्राम जा सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं हल्के वाहनों के लिए बीके चौक, 4-5 चौक, पटेल चौक, बड़खल गांव रोड, सैनिक कॉलोनी होते हुए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड का मार्ग तय किया गया है।
प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगा पुलिस बल
प्रतिबंधित मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर दी गई है। विभिन्न चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें।
अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही निकलें। पुलिस ने वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सलाह दी है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।