फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mansi won silver medal in wrestling

मानसी ने कुश्ती में हासिल किया रजत पदक

Wed, 08 Jun 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mansi won silver medal in wrestling
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मानसी भड़ाना ने कुश्ती में रजत पदक जीता । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। पंचकूला में आयोजित खेलों इंडिया गेम्स-2021 में जिले की मानसी भड़ाना ने रजत पदक झटका। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 69 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में हिसार की किरण हुड्डा से 10-0 से हार का सामना करना पड़ा। मानसी पिछले कुछ वर्षों से जगरूप सिंह राठी कुश्ती अकादमी में अभ्यास करती हैं। पदक जीतने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। फिलहाल, वह किर्गिस्तान में 19 से 23 जून के दौरान होने वाली कैडेट एशियन कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गई हैं।
विज्ञापन

मानसी ने तीन वर्ष पहले ही ग्रेटर फरीदाबाद स्थित जगरूप सिंह राठी कुश्ती अकादमी में अभ्यास करना शुरू किया था। जीत के बाद मानसी ने बताया कि उनके पिता अनिल भड़ाना और मां प्रीति भड़ाना बहुत सहयोग करती हैं। उनकी वजह से पहलवानी जैसे खेल में वह आगे बढ़ पा रही हैं। उनके बड़े भाई हिमांशु भी पहलवान हैं और उन्हें देखकर ही कुश्ती में आने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

पिता के अखाड़े में करती थीं अभ्यास
अनंगपुुर में पिता अनिल भड़ाना के अखाड़े में शौकिया तौर पर कुश्ती शुरू की थी। वहां गांव के बच्चे भी अभ्यास के लिए आते हैं। वहीं वह लड़कों के साथ पहलवानी करती थी। उस समय गांव की कोई भी लड़की कुश्ती के लिए नहीं आती थी। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद उन्होंने व्यावसायिक कुश्ती में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसी की उपलब्धियां :
- वर्ष 2021 में दिल्ली में हुई स्कूल स्टेट कुश्ती में स्वर्ण पदक।
- वर्ष 2022 में दिल्ली में हुई कैडेट स्टेट कुश्ती में स्वर्ण पदक।
- वर्ष 2022 में रांची में हुई कैडेट नेशनल कुश्ती में कांस्य पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed