फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manoj Bhati murdercase: Manoj Mangaria sent on five days remand

मनोज भाटी हत्याकांड : अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा मनोज मांगरिया

Thu, 08 Apr 2021 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bhati murdercase: Manoj Mangaria sent on five days remand
Manoj Bhati murdercase: Manoj Mangaria sent on five days remand
मनोज भाटी हत्याकांड : पांच दिन के रिमांड पर भेजा मनोज मांगरिया
विज्ञापन

- आरोपी को देहरादून लेकर जाएगी क्राइम ब्रांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव अमीपुर निवासी मनोज भाटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर मनोज मांगरिया को बृहस्पतिवार दोपहर क्राइम ने अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपी से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, हथियार, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया जाना है। वह हत्याकांड को अंजाम देने के बाद उत्तराखंड के देहरादून में जाकर छिप गया था।

मनोज मांगरिया की तरफ से अधिवक्ता अनीस खान और अभियोजन पक्ष (मनोज भाटी) की तरफ से अधिवक्ता पीएल गोयल अदालत में पेश हुए। क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर ने अदालत में कहा कि उनकी टीम मांगरिया को हथियार और कार बरामदगी के लिए हरिद्वार, उत्तराखंड, देहरादून की अलग अलग जगहों में लेकर जाएगी। इसके साथ ही उसका एक साथी नितिन उर्फ लंबू भी फरार है। आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी को भी काबू किया जाना है। अदालत ने इसके लिए पुलिस को पांच दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed