फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manohar Lal will preside over the 'Jan Vishwas-Jan Vikas' function today.

Faridabad News: ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह आज, मनोहर लाल करेंगे अध्यक्षता

Thu, 16 Oct 2025 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Manohar Lal will preside over the 'Jan Vishwas-Jan Vikas' function today.
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यभर में आयोजित होने वाले ‘जन विश्वास–जन विकास’ समारोह की तैयारियों चल रही हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसहभागिता, प्रचार–प्रसार और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की उपलब्धियों के प्रभावी प्रस्तुतीकरण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने बताया कि ‘जन विश्वास–जन विकास’ कार्यक्रम का आयोजन 17 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे सेक्टर- 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को उनके आवंटित प्लॉट के आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह पहल हरियाणा सरकार की नागरिक-केंद्रित योजनाओं की सफलता का प्रतीक है और राज्य में पारदर्शिता, विकास और सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि और लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को उनकी योजनाओं से संबंधित लाभों के बारे में जानकारी देना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयानुसार सुनिश्चित की जाएं। बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, सीटीएम अंकित कुमार, डीडीपीओ प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed