फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mango and lemon pickles are attracting people

Faridabad News: लोगाें को अपनी ओर खींच रहा आम और नींबू का अचार

Thu, 05 Feb 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mango and lemon pickles are attracting people
लहसुन की चटपटी चटनी को खरीदने को मजबूर हो रहे पर्यटक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेले में इस बार इंदौर के शुद्ध देसी अचार और नमकीनों ने पर्यटकों का दिल जीत लिया है। आम, नींबू, लहसुन, मिर्च, मूली और गाजर से बने पारंपरिक अचार की खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच रही है। खास बात यह है कि यहां की लहसुन की चटनी अपने अलग और चटपटे स्वाद के कारण लोगों को खरीदने पर मजबूर कर रही है।

इंदौर से पहुंचे अरविंद ने बताया कि वे शुद्ध घरेलू विधि से अचार तैयार करते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता। उन्होंने दावा किया कि उनके अचार सही तरीके से रखे जाएं तो पांच साल तक खराब नहीं होते। यही वजह है कि पर्यटक पहले स्वाद लेते हैं और फिर खरीदारी करते हैं। कई ग्राहक ऐसे भी हैं जो हर साल खास तौर पर इन्हीं अचार को खरीदने आते हैं। स्थानीय स्वाद, शुद्धता और रोजगार के संगम ने इस स्टॉल को मेले का प्रमुख आकर्षण बना दिया है।
विज्ञापन


अचार के साथ-साथ यहां की नमकीन भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। सोया चिप्स, पालक-पुदीना चिप्स, मल्टीग्रेन नमकीन, चकली, सोया स्टिक सहित कई प्रकार की हेल्दी नमकीन उपलब्ध हैं। अरविंद ने बताया कि इन नमकीनों को बनाने में केवल पांच प्रतिशत ही तेल का उपयोग किया गया है। जिससे ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर हैं। नमकीन सात महीने तक खराब नहीं होती है। अरविंद ने अपने इससे दस महिलाओं को रोजगार दिया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed