Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man who fled after making his DU student girlfriend consume poison has been arrested In Faridabad

धोखेबाज आशिक: परिवार नहीं माना तो दोनों ने बनाया मरने का प्लान, प्रेमिका को मरता देख सुसाइड नोट रख भागा प्रेमी

Sat, 28 Nov 2026 07:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 07:08 PM IST
सार

फरीदाबाद के एक होटल में 19 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार शादी के लिए राजी नहीं था, जिसके बाद दोनों ने साथ मरने की योजना बनाई थी। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए होटल में सुसाइड नोट छोड़ गया था।

विज्ञापन
man who fled after making his DU student girlfriend consume poison has been arrested In Faridabad
खुल गया डीयू छात्रा की मौत का राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-37 स्थित एक होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा अरुणा की हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपी विपिन को उसके पैतृक गांव अमेठी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


शादी के लिए परिवार नहीं था राजी
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रेमी और मृतका एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इससे खुश नहीं था। इसी वजह से दोनों ने साथ में जान देने की योजना बनाई थी। आरोप है कि 23 नवंबर को आरोपी विपिन छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल ले गया और पानी में चूहे मारने की दवा घोलकर उसे पिला दी, लेकिन खुद जहर पीने के बजाय वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पीड़िता के भाई ने थाना धौज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 19 वर्षीय बहन अरुणा 23 नवंबर को घर से पढ़ाई करने के लिए गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। इस शिकायत के आधार पर थाना धौज में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन यानी 24 नवंबर को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि थाना सेक्टर-37 क्षेत्र के एक होटल में युवती मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान धौज थाना क्षेत्र से लापता हुई डीयू की छात्रा अरुणा के रूप में की गई। इसके बाद भाई के बयान के आधार पर मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं।

गुमराह करने को छोड़ा था नोट और तीन दिन का रिमांड
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा डीएलएफ को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 नवंबर को आरोपी विपिन निवासी टीका मांडिया पुरवा खड़कपुर, जिला अमेठी, यूपी,  हाल निवासी गांधी कॉलोनी, कुरैशीपुर, फरीदाबाद को अमेठी से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका से विवाह करना चाहता था, लेकिन परिवार के राजी न होने और नाराजगी के चलते दोनों ने साथ मरने का फैसला किया था। 


23 नवंबर को वह छात्रा को साथ लेकर सेक्टर-37 के होटल में पहुंचा और अपने साथ लाई चूहे मारने की दवा को पानी में घोलकर उसे पिला दिया। छात्रा की  मौत के बाद आरोपी खुद जहर नहीं पी सका और मौके से भाग निकला। जांच और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसने होटल में अपने मरने से जुड़ा एक नोट भी छोड़ दिया था। शनिवार को आरोपी विपिन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और साक्ष्यों को लेकर उससे गहन पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed