{"_id":"68ff63e65404cd97260c79a1","slug":"man-posing-as-army-soldier-cheated-arrested-from-palwal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54418-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेना का जवान बनकर की ठगी, पलवल से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेना का जवान बनकर की ठगी, पलवल से पकड़ा
विज्ञापन
- ग्राइंडर खरीदने के नाम पर की थी 75,500 रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेना का जवान बनकर ओएलएक्स पर मिक्सर ग्राइंडर खरीदने के बहाने 75,500 रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को पलवल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 22 साल का सागर पलवल के बढराव गांव का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सागर ने बैंक खाता सौरव से लेकर आगे ठगों को दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में खाताधारक गौरव और सौरव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए तीनों आरोपी पलवल के बढराव गांव के ही रहने वाले हैं। अब पकड़े गए आरोपी सागर को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-19 की रहने वाली महिला ने दी थी। इसमें आरोप लगाया कि उन्होंने अपना मिक्सर ग्राइंडर बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। इसके बाद एक व्यक्ति ने अंजान नंबर से महिला को कॉल की और खुद को कश्मीर में तैनात सेना का जवान बताया। बाद में महिला के मोबाइल पर आर्मी पोर्टल से 10 रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। इस मैसेज पर क्लिक करते ही महिला के खाते से 10 रुपये कट गये। इसी तरह झांसे में लेकर आरोपी ने महिला से 75,500 रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।