Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man Orders Ceiling Fan Online for Rs 1,262, Finds Stone Instead of Fan in Delivery Package

धोखा: ऑनलाइन सीलिंग फैन मंगाया पैकेट में निकल आया पत्थर, शिकायत के बाद न सामान मिला और न लौटाए रुपये

Sat, 21 Nov 2026 11:10 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 21 Nov 2026 11:10 AM IST
सार

फरीदाबाद से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सीलिंग फैन ऑनलाइन मंगाया था, उसके पैकेट में पत्थर निकला है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद न तो सामान मिला और न ही रुपये लौटाए गए।

विज्ञापन
Man Orders Ceiling Fan Online for Rs 1,262, Finds Stone Instead of Fan in Delivery Package
ऑनलाइन सीलिंग फैन मंगाया, पैकेट में निकला पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फरीदाबाद के पलवली गांव में ऑनलाइन सीलिंग फैन मंगाने पर पैकेट में पत्थर मिलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो उसे पंखा दिया गया और न ही रुपये वापस किए गए। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


पलवली निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने 11 नवंबर को ऑनलाइन 1262 रुपये में सीलिंग फैन ऑर्डर किया था। डिलीवरी के समय वह घर के अंदर थे। ऐसे में डिलीवरी राइडर पैकेट घर में मौजूद बच्चे को देकर चला गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

कुछ देर बाद उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें पंखे की जगह पत्थर मिला। मनोज के अनुसार, उन्होंने संबंधित स्टोर पर जाकर शिकायत की। वहां कर्मचारियों ने गलती डिलीवरी राइडर की बताई और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने कई बार संपर्क किया, लेकिन न तो पंखा मिला और न ही रुपये वापस किए गए। 

 
विज्ञापन

वहीं, पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भूपानी थाना पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed