फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man murdered in faridabd

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Thu, 04 Feb 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
man murdered in faridabd
चाकू से गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन

दिल्ली सरिता विहार का रहने वाला है युवक।
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली के सरिता विहार निवासी एक युवक का शव गांव ददसिया में यमुना के पास गड्ढे में पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर नुकीले हथियार से गोदने के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में इन्हें चाकू के निशान माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सरिता विहार दिल्ली निवासी सोनू मिश्रा (23) के रूप में हुई है। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की है। उसके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। सोनू एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक सोनू बुधवार शाम अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से दोस्तों से मिलने की बात कहकर निकला था। रात नौ बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। बृहस्पतिवार शाम गांव के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed