फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man murdered in faridabad

घर में घुसकर युवक की गोलियां मारकर हत्या

Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
man murdered in faridabad
फरीदाबाद। एसजीएम नगर ए ब्लॉक में बुधवार शाम तीन बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमलावर युवक के जानकार बताए जा रहे हैं। उन्होंने पहले उसके साथ बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजन युवक को बीके सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसजीएम नगर ए ब्लॉक निवासी प्रवीण उर्फ प्रशांत मित्तल के पिता का राशन डिपो का काम था। पिता की मृत्यु के बाद प्रवीण, अपने बड़े भाई सुशील के साथ मिलकर डिपो संभाल रहा था। सुशील ने बताया कि प्रवीण शाम को करीब 5 बजे अपनी पत्नी के साथ सोनीपत गांव जाने के लिए निकल रहे थे। इस दौरान तीन युवक वहां आए। प्रवीण उन्हें घर के सामने किराए के कमरे में ले गया। थोड़ी देर बाद अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी और तीनों युवक कमरे से निकल कर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने सामने कमरे में जाकर देखा तो प्रवीण खून से लथपथ पड़ा था। सुशील के अनुसार प्रवीण के सिर में तीन गोलियों सहित 6 से 7 गोलियां लगी हैं। उसने बताया कि नंबर वाला सट्टा भी खिलाता था। एसजीएम नगर पुलिस ने सुशील के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed