फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man dies of shock over land grab; serious allegations against property dealers

Faridabad News: जमीन हड़पने के सदमे में व्यक्ति की मौत, प्रॉपर्टी डीलरों पर गंभीर आरोप

Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Man dies of shock over land grab; serious allegations against property dealers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी में जमीन हड़पे जाने के सदमे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जस्सू के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो प्रॉपर्टी डीलरों ने जस्सू को प्रताड़ित किया और दबाव डालकर उनके कीमती प्लॉट की रजिस्ट्री औने-पौने दाम पर अपने नाम करा ली, जिससे सदमे में आकर उनकी जान चली गई।


मृतक के भाई नानक ने बताया कि जस्सू ने 15 साल पहले शेरगढ़ में एक प्लॉट खरीदा था। जमीन के दाम बढ़ने पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पिता-पुत्र उन्हें पुरानी कीमत पर प्लॉट बेचने की धमकी दे रहे थे। मंगलवार को आरोपी उन्हें तहसील ले गए और कथित तौर पर कागजात पर दस्तखत करा लिए। घर लौटने के कुछ देर बाद ही जस्सू की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घर में भतीजी की शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं, क्योंकि 12 मार्च को ही बारात आनी थी। ओल्ड थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट आने और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed