फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man dies after being hit by train

Faridabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
फरीदाबाद। मुजेसर के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से राजकुमार (38) की मौत हो गई। जीआरपी ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। राजकुमार इंदिरा नगर का रहने वाला था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई तेजु के अनुसार, राजकुमार बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के कारण परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। इसी दौरान जीआरपी को मुजेसर के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिजनों के अनुसार राजकुमार निजी कंपनी में नौकरी करता था और उसके दो बच्चे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी सुरतपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed