फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man dead in caffe

कैफे में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Fri, 14 Jun 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man dead in caffe
फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित एक कैफे में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक रात को कैफे से छुट्टी होने के बाद अपने घर जाने की बजाय दोस्त के घर रुक गया था। उसने इस बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया था। शुक्रवार सुबह परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। मृतक के दोस्तों का कहना है कि युवक की मौत नशे (ड्रग्स) की ओवरडोज के कारण हुई है। मगर परिजनों ने इस तरह की किसी जानकारी होने से इंकार किया है। परिजन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अहीरवाड़ा, बल्लभगढ़ निवासी महेश कुमार का 20 वर्षीय बेटा दीपक एनआईटी-5 स्थित एक कैफे में पिछले दो माह से सहायक के तौर पर काम कर रहा था। महेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन में 11 बजे वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। अक्सर वह रात को 11 बजे तक घर आ जाता था। मगर बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। दीपक के फोन पर घंटी जा रही थी, मगर फोन नहीं उठा। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे दीपक के दोस्त एनआईटी-5 निवासी कुनाल का फोन उसके पिता के पास आया। कुनाल ने उन्हें बताया कि दीपक की तबीयत बेहद खराब है और वह उसे बादशाह खान अस्पताल लेकर आया है। सूचना मिलने पर परिजन बादशाह खान अस्पताल पहुंचे तो वहां उन्हें दीपक मृत मिला।
विज्ञापन

कुनाल ने उन्हें बताया कि बृहस्पतिवार रात को दीपक ने उसे फोन कर हार्डवेयर चौक पर बुलाया था। दीपक ने उससे कहा था कि उसे पुलिस ने रोक लिया है और उसकी मोटरसाइकिल का चालान कर रही है। कुनाल हार्डवेयर चौक पहुंचा और उसे वहां से अपने घर ले गया। रात को दीपक कुनाल के घर पर ही ठहरा था। कुनाल ने दीपक के परिजनों को बताया कि उसने एक पुड़िया में सफेद पाउडर ले रखा था। कमरे में आने के बाद दीपक उस पाउडर को नाक से सूंघ रहा था। इस दौरान पुड़िया में से कुछ पाउडर जमीन पर भी गिर गया था, जिसे दीपक ने इकट्ठा कर चाट लिया। इसके कुछ समय बाद दीपक को उल्टियां होने लगी। मगर थोड़ी देर बाद उसकी तबियत ठीक हो गई और वह सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुनाल के अनुसार सुबह उसकी मम्मी ने देखा तो दीपक का शरीर ठंडा पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और उसके परिजनों को सूचित किया। वहीं दीपक के परिजन नशे की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी उसे नशा करते नहीं देखा। दीपक के पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वह नशीला पदार्थ खरीद सके। एनआईटी-5 थाना प्रभारी विकास कौशिक का कहना है कि दीपक ने क्या खाया था, इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम व बिसरा रिपोर्ट से ही मिलेगी। दीपक के परिजन भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का ही इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कोई कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed