{"_id":"6701c22805f62ef6d306d567","slug":"man-crossing-road-dies-after-being-hit-by-car-faridabad-news-c-26-1-del1005-31903-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्याला गांव में एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की शिकायत पर सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के प्याला गांव निवासी विष्णु ने शिकायत में बताया कि 3 अक्टूबर की रात पिता रमेश कुमार गांव के सरपंच सतेंद्र चौहान के घर के पास बैठे थे। वहां से घर लौटते समय रात 9 बजे के करीब रमेश कुमार सड़क पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार से सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। ये कार सीकरी से डूंडसा गांव की ओर जा रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर कार को मौके से भगा ले गया। टक्कर लगने से रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। उन्हें अमर चौहान ने घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के बेटे ने कार सवार के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में शिकायत दी। जिसपर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।