फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man attacks woman with a knife in a fit of obsession over a affair with a married woman

शादीशुदा से प्रेम संबंध बनाने की सनक: महिला ने मना किया तो, हाथ-पीठ समेत कई अंगों पर किए वार, पढ़ें आपबीती

Thu, 02 Jul 2026 09:56 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 02 Jul 2026 09:56 PM IST
सार

भैय्यालाल ने एकतरफा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर अंकिता पर चाकू से जानलेवा हमला किया। गंभीर घायल अंकिता अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Man attacks woman with a knife in a fit of obsession over a affair with a married woman
एकतरफा प्यार में महिला पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज युवक ने शादीशुदा महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मंगलवार सुबह महिला ड्यूटी जाने के लिए एतमादपुर पुल के पास इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले बीके अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धीरज नगर निवासी अंकिता ने बताया कि वह सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। करीब एक वर्ष पहले पति के वाहन बुकिंग के सिलसिले में उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी भैय्यालाल से हुई थी। आरोप है कि पिछले सात-आठ महीनों से आरोपी उस पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, लेकिन शादीशुदा होने का हवाला देकर महिला लगातार इनकार करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून की सुबह करीब नौ बजे आरोपी बाइक लेकर एतमादपुर पुल के पास पहुंचा। इसके बाद उसने जबरन बाइक पर बैठने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने पहले मारपीट की और फिर चाकू निकालकर महिला के हाथ, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर दिए। 

विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला के हाथ और पीठ पर कई गहरे चाकू के घाव मिले हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed