फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man arrested for duping Rs 30 lakh by posing as Mumbai Crime Branch cop

Faridabad News: मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बन 30 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping Rs 30 lakh by posing as Mumbai Crime Branch cop
खाते में आए थे ठगी के 5 लाख रुपये
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर भेजा गया जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बनकर 30 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रियासत खान यूपी बरेली का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि इसने अपना बैंक खाता ठगों को दे रखा था और इसके खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आये थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चाय की दुकान चलाता है। इसे पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 16 जून 2025 को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया। आरोपी ने कहा कि आपको गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके बाद एक अन्य नंबर से पुलिस ऑफिसर की वीडियो कॉल महिला को आई और कहा कि शिकायतकर्ता जेट एयरवेज मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी है और उसे हाउस अरेस्ट किया गया है। आरोपी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के ऑर्डर उसके पास भेज देंगे। बाद में महिला को कहा गया कि आपको इस केस में 6.80 करोड़ रुपये देने होंगे। महिला को कहा गया कि आपके केस की प्रोसीडिंग्स व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल पर ही की जाएगी, जहां पर उसके सीनियर ऑफिसर और जज साहब उससे बात करेंगे। आरोपी ने कहा कि इस बारे में न तो किसी को बताना है और न ही घर से बाहर जाना है। इसके बाद ठग ने केस के निपटारे के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। महिला ने 30.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed