फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Malerana to get modern community centre, Chandawali's Chaupal to get a makeover

Faridabad News: मलेरणा को मिलेगा आधुनिक कम्युनिटी सेंटर, चंदावली की चौपाल का होगा कायाकल्प

Mon, 22 Dec 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Malerana to get modern community centre, Chandawali's Chaupal to get a makeover
मलेरणा को मिलेगा आधुनिक कम्युनिटी सेंटर, चंदावली की चौपाल का होगा कायाकल्प
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड नंबर 44 में शामिल गांवों के लिए अब विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा। गांव मलेरणा और चंदावली की सूरत बदलने के लिए निगम ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का बिगुल बजा दिया है। इन दोनों गांवों में बुनियादी और सामुदायिक ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मलरेणा में आधुनिक कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा वहीं चंदावली में सैनी चौपाल को करोड़ों की लागत सि विकसित किया जाएगा।

वार्ड नंबर 44 के अंतर्गत आने वाले गांव मलेरणा के लिए यह घोषणा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। यहां करीब 1.30 करोड़ की लागत से एक आधुनिक कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। यह केवल एक साधारण भवन नहीं होगा बल्कि इसमें सिविल कार्यों के साथ-साथ प्लंबिंग और इलेक्ट्रिकल कार्यों का पूरा प्रावधान किया गया है ताकि निर्माण पूरा होते ही इसे आम जनता के उपयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन



गांव के लोगों का कहना है कि अब तक शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों या सरकारी बैठकों के लिए उन्हें निजी भवनों या आसपास के क्षेत्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। कम्युनिटी सेंटर बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी। वहीं गांव में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी एक मंच मिलेगा। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी वर्गों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वार्ड के गांव चंदावली में भी विकास की तस्वीर बदलने जा रही है। यहां स्थित सैनी चौपाल के विकास के लिए करीब 1.20 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इससे ग्रामीणों को आपसी मेल जोल व अन्य कार्यक्रमों में काफी लाभ मिलेगा। चौपाल बैठकों और सामाजिक चर्चाओं का केंद्र बनने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक निर्णयों का भी प्रमुख स्थल बनेगी।


नई योजना के तहत सैनी चौपाल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे यह केवल एक पारंपरिक ढांचा न रहकर एक सुव्यवस्थित सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित होगी। ग्रामीणों का मानना है कि इससे गांव में सामाजिक एकजुटता और आपसी संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

18 महीने में पूरे होंगे कार्य
इन दोनों अहम परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विभाग ने 18 महीने की समय सीमा तय की है। यानी अगले डेढ़ साल के भीतर मलेरणा और चंदावली के लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। लोगों का कहना है कि अगर समय पर यह दोनों कार्य पूरे हो जाएंगे तो उन्हें अपने समाजिक, सांस्कृतिक व निजी कार्यक्रमों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही अब अधिक पैसे देकर निजी भवनों के इस्तेमाल की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।

नगर निगम में शामिल गांवों को मिल रहा विकास का लाभ
नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद से मलेरणा और चंदावली जैसे गांवों के लोग लंबे समय से मूलभूत और सामुदायिक सुविधाओं की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि शहर से सटे होने के बावजूद इन इलाकों में वर्षों तक विकास की गति धीमी रही। अब करोड़ों रुपये की योजनाओं को हरी झंडी मिलने से लोगों को उम्मीद जगी है कि गांव और शहर के बीच सुविधाओं का अंतर धीरे-धीरे खत्म होगा। लोगों के अनुसार, कम्युनिटी सेंटर और चौपाल जैसे भवन सामाजिक जीवन की रीढ़ होते हैं। यहां जनसभाएं, सरकारी कार्यक्रम, महिला समूहों की बैठकें और युवाओं की गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं। इससे गांवों में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद भी मजबूत होगा।

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा
इन विकास कार्यों का असर सामाजिक ढांचे पर पड़ने के साथ इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय श्रमिकों, कारीगरों और छोटे ठेकेदारों को काम मिलेगा। वहीं इसके अलावा भविष्य में कम्युनिटी सेंटर और चौपाल में होने वाले आयोजनों से आसपास के छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।


लोगों की सुविधाओं के लिए निगम की तरफ से हर स्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इन परियोजनाओं का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - अजय, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed