फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Male passengers board the ladies special train

Faridabad News: लेडीज स्पेशल ट्रेन में चढ़ जाते हैं पुरुष यात्री

Tue, 19 May 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Male passengers board the ladies special train
महिलाओं को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई दिल्ली से पलवल के लिए चलाई जा रही लेडीज स्पेशल लोकल ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यह पूरी ट्रेन केवल महिला यात्रियों के लिए आरक्षित है, लेकिन पुरुष यात्रियों के चढ़ने और यात्रा करने की शिकायतें सामने आने के बाद महिला यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है।

महिला यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए चलाई जाती है, लेकिन कई बार ट्रेन में पुरुषों की मौजूदगी से भीड़ बढ़ जाती है और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में, जब ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाएं इस ट्रेन का उपयोग करती हैं, तब स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


महिला यात्रियों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद नियमित जांच और सख्त कार्रवाई नहीं होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार ट्रेन में प्रवेश पर रोक के बावजूद नियमों की अनदेखी हो जाती है, जिससे महिला यात्रियों को सफर के दौरान असहज माहौल का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे प्रशासन से मांग की जा रही है कि लेडीज स्पेशल ट्रेनों में जांच बढ़ाई जाए और केवल अधिकृत महिला यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति को सख्ती से लागू की जाए, ताकि इस सेवा का मूल उद्देश्य पूरी तरह सफल हो सके।



महिला ट्रेन में पुरुषों की मौजूदगी से सफर असहज हो जाता है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है। - दया दास, यात्री


हम सुरक्षित यात्रा की उम्मीद में इस ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नियमों की अनदेखी से असुरक्षा महसूस होती है। - सरिता, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed