{"_id":"69fb4e0acd9bbb3d7e0a5ea9","slug":"malaria-threat-increases-after-rain-one-case-confirmed-at-bk-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69332-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ा मलेरिया का खतरा, बीके अस्पताल में एक केस की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ा मलेरिया का खतरा, बीके अस्पताल में एक केस की पुष्टि
विज्ञापन
- 20 संदिग्ध मामलों की जांच जारी, स्वास्थ्य विभाग ने तेज किया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हालिया बारिश के बाद शहर में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। बीके अस्पताल में मलेरिया के एक मरीज की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में करीब 20 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इन सभी मरीजों के रक्त नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य मामलों की पुष्टि हो सकेगी।
मलेरिया का मामला सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित क्षेत्र में एंटी-लार्वा अभियान चलाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया है। साथ ही फॉगिंग और जागरूकता अभियान भी तेज कर दिया गया है, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने लोगों से अपील की है कि बुखार होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और इलाज से मलेरिया पूरी तरह ठीक हो सकता है।