फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Major action against those who did not pay taxes, 11 properties sealed

Faridabad News: टैक्स जमा नहीं करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 11 प्रॉपर्टी सील

Fri, 31 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Major action against those who did not pay taxes, 11 properties sealed
फरीदाबाद नगर निगम ने बकाया प्राप्ट्री टैक्स नही जमा करने वालों की प्राप्ट्री को सील किया । स्रो - फोटो : राम मंदिर के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में मौजूद ज्योति किशन आमगे
कई प्रॉपर्टी मालिकों ने मौके पर ही 25 लाख रुपये से अधिक की जमा कराई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को निगम की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर कुल 11 प्रॉपर्टी को सील किया। इन पर करीब 60 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया था। कार्रवाई के दौरान कई प्रॉपर्टी मालिकों ने मौके पर ही डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के माध्यम से 25 लाख रुपये से अधिक की राशि निगम को जमा कराई।


नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें और फरीदाबाद के विकास में सक्रिय भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि टैक्स से मिलने वाला राजस्व ही शहर में सड़कों, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं के विकास में काम आता है।
विज्ञापन



निगम आयुक्त ने बताया कि निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के नेतृत्व में सभी जोन के क्षेत्रीय और कर अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स वसूली अभियान को देख रहे हैं। बृहस्पतिवार को विभिन्न जोन से कुल 25,38,421 की टैक्स राशि प्राप्त हुई, जबकि 60,47,030 के बकाया धारकों की 11 प्रॉपर्टी सील की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनआईटी जोन से सुमन रतरा, ओल्ड जोन से सृष्टि बब्बर और अशोक कुमार ने अपनी टीमों के साथ यह कार्रवाई की। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में टैक्स अनुशासन कायम रहे और विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed