फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Maintenance of parks is not being paid for nine months

Faridabad News: नौ माह से पार्कों की देखरेख का नहीं हो रहा भुगतान

Sat, 09 Sep 2023 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
Maintenance of parks is not being paid for nine months
- आरडब्ल्यूए ने नगर निगम से जल्द पैसे जारी करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पार्कों के रखरखाव का भुगतान नौ माह से नहीं होने से आरडब्ल्यूए को परेशानी आ रही है। शहर की कॉलोनियों और सेक्टरों में नगर निगम की ओर से पार्क बनाए गए हैं। अधिकतर पार्क निगम ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को मेंटेनेंस के लिए गोद लिए हुए हैं। जिसके बदले में नगर निगम की ओर से एसोसिएशन को स्क्वायर फीट के हिसाब से हर माह भुगतान किया जाता है।



फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के चेयरमैन एनके गर्ग और सेक्रेटरी जनरल एएस गुलाटी ने बताया कि कॉलोनियों व सेक्टरों में नगर निगम की ओर से पार्क बनाए गए हैं। जिनका रखरखाव आरडब्ल्यूए द्वारा किया जाता है। उन पार्कों की सुंदरता को कायम रखने के लिए आरडब्ल्यूए ने माली रखा हुआ है। पार्क का रखरखाव उन्होंने इस तरह से किया हुआ कि यहां पर पूरा दिन सूखे पत्ते तक नजर नहीं आते हैं। इसके अलावा आरडब्ल्यूए की ओर से पार्क में हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाता है। जिसके लिए निगम की ओर से प्रति स्क्वायर फुट चार रुपये 20 पैसे भुगतान किया जाता है। पिछले नौ महीनों से किसी भी आरडब्ल्यूए को भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से आरडब्ल्यूए पार्क को मेंटेन करने के लिए अपने ओर से पैसे लगा रही है। सेक्टर 21 आरडब्ल्यूए के उप महासचिव मुकेश परुथी व अजय ने बताया कि भुगतान नहीं होने की वजह से जरूरी कार्य नहीं पा रहे है। इस समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए सहित कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए कई बार लिखित शिकायत नगर निगम को दे चुकी है। आरडब्ल्यूए करीब सात सौ पार्काेंं का देखभाल करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed