फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Main accused who demanded extortion of Rs 1 crore from textile businessman arrested

Faridabad News: कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Main accused who demanded extortion of Rs 1 crore from textile businessman arrested
आरोपी पर पहले भी हत्या समेत चार केस हैं दर्ज
विज्ञापन

सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना एरिया में कपड़ा कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 25 साल का रंकित उर्फ रितिक गाजीपुर डबुआ एरिया का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने साथी कमल की पत्नी के मोबाइल से कारोबारी को कॉल कर रंगदारी मांगी थी। आरोपी ने अपने इलाके में अपनी धाक जमाने व हवाबाजी के लिए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से 50 हजार रुपये, 22 कारतूस व एक खाली मैगजीन बरामद हुई है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले भी हत्या समेत 4 केस दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सारन थाना पुलिस को मामले में शिकायत न्यू जनता कॉलोनी के रहने वाले यश अरोड़ा ने दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता किसी काम से 26 अप्रैल 2025 को हरिद्वार गए हुए थे। जहां पर पिता के पास रंकित नाम के युवक ने कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न मिलने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसी रात दो युवकों ने घर पर आकर बेल बजाई और गाली देते हुए गेट पर गोलियां चलाकर वहां से भाग गए। सारन थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। जिसकी जांच करते हुए अपराध शाखा टीम ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed