{"_id":"64d8648374b668c622016e9a","slug":"mahapanchayat-against-nuh-violence-update-in-hindi-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: नूंह हिंसा के विरोध में आज महापंचायत, भड़काऊ भाषण पर रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: नूंह हिंसा के विरोध में आज महापंचायत, भड़काऊ भाषण पर रहेगी रोक
Sun, 13 Aug 2023 10:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:35 AM IST
सार
महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में कोई भड़काऊ बयानबाजी नहीं की जाएगी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक और इलाके में अमन शांति बनाए रखने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
महापंचायत स्थल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूंह हिंसा के विरोध में आज हिंदू सर्वजातीय महापंचायत बुलाई गई है। नूंह हिंसा के विरोध में यह महापंचायत पलवल को पोंडरी गांव में हो रही है। हिंदू सर्वजातीय महापंचायत में हरियाणा और पश्चिम यूपी के अलावा एनसीआर से भी कभी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान भड़काऊ बयानबाजी पर रोक रहेगी। महापंचायत में शामिल होने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। महापंचायत स्थल पर इंटरनेट सुविधा बंद की गई है।
विज्ञापन
महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में कोई भड़काऊ बयानबाजी नहीं की जाएगी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक और इलाके में अमन शांति बनाए रखने के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
हथीन शहर में डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना ने शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे। पैदल मार्च गहलब रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दादा गुलाब शाह मार्किट, गहलब रोड मार्किट, सुभाष चौक होते हुए मैन बाजार, साध मोहल्ला, गढ़ी मोहल्ला होते हुए जयंती मोड तक निकाला गया। पैदल मार्च में हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ साथ रेपिड एक्शन फोर्स व बीएसएफ के सैकड़ों जवान शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस भी पूरी अलर्ट पर है और उन्होंने इसमें भड़काऊ बयान देने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है। महापंचायत में जो भी वक्ता स्पीच देगा उसको खुफिया तंत्र रिकॉर्ड करेगा। इसके अलावा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इतना ही नहीं पलवल प्रशासन को भी चंडीगढ़ से इस पर पूरी नजर बनाए रखने के लिए आदेश किए गए हैं।