फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Made headlines by presenting model on water management during floods

Faridabad News: बाढ़ के समय जल प्रबंधन पर मॉडल पेशकर बटोरी सुर्खियां

Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Made headlines by presenting model on water management during floods
विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के रिदम ने हासिल किया तीसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊंचागांव के छात्र रिदम ने जल संरक्षण और प्रबंधन विषय में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। रिदम ने बाढ़ से सुरक्षा से संबंधित एक कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें बाढ़ के समय जल प्रबंधन और नुकसान को कम करने के उपायों को दर्शाया गया था। उनके इस मॉडल को विशेषज्ञों और निर्णायकों द्वारा काफी सराहा गया।

रिदम की इस उपलब्धि में उनके विद्यालय की अध्यापिका पूजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अध्यापिका पूजा ने पूरे समय छात्र का मार्गदर्शन किया और मॉडल को बेहतर बनाने में सहयोग दिया। उनके मार्गदर्शन से रिदम ने विषय को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय इस विज्ञान प्रदर्शनी में फरीदाबाद जिले से कुल सात विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए और प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी निभाई। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का अनुभव बच्चों के लिए बहुत सकारात्मक रहा। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed