फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Machine falls on accountant while unloading from canter, death

Faridabad News: कैंटर से उतारते समय अकाउंटेंट के ऊपर गिरी मशीन, मौत

Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Machine falls on accountant while unloading from canter, death
7 साल से आईएमटी स्थित एसएमडब्ल्यू लिफ्टिंग कंपनी में काम कर रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह कंपनी में कैंटर से मशीन उतारते समय 28 वर्षीय युवक के ऊपर मशीन गिर गई। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही युवक के किराये के मकान मालिक नरेंद्र पाठक और पड़ोसी अस्पताल पहुंचे।

मकान मालिक के अनुसार नंगर गुजरान में किराये पर रहने वाला विकास पिछले 7 साल से आईएमटी स्थित एसएमडब्ल्यू लिफ्टिंग कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी कर रहा था। बुधवार की सुबह अकाउंटेंट के काम के बजाय उससे कैंटर से मशीन उतरवाने के लिए कहा। मशीन को चार से पांच लोग उतरवा रहे थे। उसी दौरान मशीन का अचानक असंतुलित बिगड़ गया और वह विकास के सिर पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधन मामले को दबाने का आरोप
मकान मालिक नरेंद्र पाठक ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है और मृतक के परिवार को 6 लाख रुपये देने की बात कह रहा है। जबकि सच यह है कि परिवार का पूरा बोझ विकास अकेले उठाता था। विकास मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसके परिवार में माता-पिता और एक दिव्यांग भाई हैं। उसकी कुछ दिनों के बाद शादी होने वाली थी। जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिवार के बिहार से यहां पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed