फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   LPG distributors hold candle march; to stage protest in Delhi on the 26th.

Faridabad News: एलपीजी वितरकों ने निकाला कैंडल मार्च, 26 को दिल्ली में देंगे धरना

Tue, 06 Oct 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
LPG distributors hold candle march; to stage protest in Delhi on the 26th.
मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (एलडीएआई) के आह्वान पर फरीदाबाद के एलपीजी वितरकों ने सोमवार को सेक्टर 12 स्थित जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान एसोसिएशन के आह्वान पर वितरकों ने मंगलवार को कंपनी के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं करने और नए इंडेंट (मांग पत्र) नहीं लगाने का निर्णय लिया है।

वितरकों का कहना है कि मांगों को लेकर 26 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर के एलपीजी वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन


वितरकों की प्रमुख मांगों में होम डिलीवरी और प्रशासनिक शुल्क में तत्काल 75 रुपये की बढ़ोतरी करना शामिल है। इसके अलावा एलपीजी उपभोक्ताओं पर पीएनजी लेने की अनिवार्यता संबंधी शर्त हटाने, प्रत्येक ई-केवाईसी के लिए 236 रुपये का भुगतान करने और व्यापार के सुरक्षित भविष्य की व्यवस्था करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने सार्वजनिक तेल कंपनियों के अधिकारियों पर वितरकों के माध्यम से चूल्हा, रबर ट्यूब, फायरवॉल ट्रॉली, चायपत्ती और अन्य उत्पाद जबरन बेचने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने की मांग की। साथ ही पांच और 19 किलो के सिलिंडरों की जबरन बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed