{"_id":"65b2974c67d02e5f58020a26","slug":"lost-47-lakhs-in-the-greed-of-earning-big-money-sitting-at-home-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19852-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर बैठकर मोटी कमाई करने के लालच में गंवाए 47 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर बैठकर मोटी कमाई करने के लालच में गंवाए 47 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने घर बैठे मोटी कमाई का लालच देकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारी सहित दो लोगों से 47 लाख की ठगी कर ली। आरोपियों ने टास्क देकर और निवेश के नाम पर पीड़ितों को झांसे में लिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रेटर फरीदाबाद निवासी आनंद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-13 स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में प्रबंधक हैं। 21 दिसंबर 2023 को उनकी पत्नी के फोन पर नम्रता चौहान नाम की महिला ने मैसेज किया। मैसेज में टास्क देकर मोटी कमाई के बारे में लिखा गया था। पैसा निवेश करने के बाद टास्क पूरा करना था। इसके बाद पैसे बढ़ाकर देने की बात हुई थी। पहली बार में उन्होंने एक हजार रुपये निवेश कर आरोपियों द्वारा दिए गए चार टास्क पूरे कर दिए। आरोपियों ने उनके खाते में 1410 रुपये वापस जमा कराए। उन्हें आरोपियों पर विश्वास हो गया और वह ज्यादा निवेश करने लगे। शुरुआत में आरोपी पैसे बढ़ाकर देते रहे। विश्वास में लेकर आरोपियों ने उनसे कई मदों में करीब 39 लाख रुपये ले लिए। बढ़ा हुआ पैसे वापस लेने के बदले में आरोपी बार-बार पैसे मांगते रहते थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी।
दूसरे मामले में सेक्टर-78 निवासी गौरव गुप्ता नाम के युवक से ठगों ने ऑनलाइन टास्क देकर करीब आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने बताया कि नवंबर 2023 को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें प्रति टास्क 50 से 150 रुपये मिलने का ऑफर दिया गया। टास्क के रूप में उन्हें यूट्यूब व इंस्टाग्राम की वीडियो पर लाइक बढ़ाने के लिए कहा गया था। आरोपियों ने झांसा देकर उनसे साढ़े आठ रुपये से अधिक ऐंठ लिए। पैसा मांगने पर आरोपियों ने फोन बंद कर लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

25जेएनडी26-डीआरडीए हाल में पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। संवाद