फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra was taken out with drums and trumpets

Faridabad News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Sat, 28 Jun 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra was taken out with drums and trumpets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-15ए स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर पहुंचाया गया। उनके साथ बहन सुभद्रा व दाऊ बलभद्र भी थे। मंदिर कमेटी की ओर से सेक्टर-16 में पुराने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास बने पार्क में मौसी का घर बनाया गया है।

शुक्रवार की शाम को यात्रा निकालने से पहले कीर्तन मंडली ने मंदिर में भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर कमेटी की ओर से 30 फीट ऊंचा रथ बनाया गया था, जो जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर वास्तुकला पर आधारित है। बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई रथ यात्रा में श्रद्धालु झूमते हुए मौसी के घर तक पहुंचे। इस दौरान सड़क पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed