फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   loot with women case file

Faridabad News: साधू का वेश धरकर घर में घुसे बदमाशों ने महिला को लूटा, केस दर्ज

Sat, 07 Oct 2023 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
loot with women case file
आवाज लगाकर पानी पीने के बहाना बनाकर घुसे थे, मौका पाकर किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव पाली में साधू का वेश धरकर दो बदमाश एक दूध कारोबारी के घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला को अकेला देखकर हमला कर दिया और महिला को घायल कर नकदी और गहने लूट ले गए। आरोपियों ने पहले भिक्षा देने के लिए आवाज लगाई। पानी पीने का बहाना बनाकर घर में दाखिल हुए और मौका पाते ही हमला कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

गांव पाली निवासी राहुल भडाना की पत्नी निकिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। पति दूध का कारोबार करते हैं। दोपहर करीब सवा तीन बजे दो व्यक्ति साधू के वेश में आए और भिक्षा लेने के लिए आवाज दी। मना करने पर आरोपियों ने पानी पिलाने के लिए कहा। जैसे ही महिला पानी लेने अंदर गई पीछे से आरोपियों ने उसके सिर पर किसी चीज से चोट मार दी। महिला बेहोश होकर गिर गई। होश आने पर देखा सिर से खून निकल रहा था। कमरे में रखी अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी सोने की 3 अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, एक सोने की चेन व दो हजार रुपये गायब थे। महिला का शोर सुनकर सामने के मकान में रहने वाली महिला घर आई और महिला परिजनों के फोन किया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed