फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   loot with courier boy

रास्ता पूछने के बहाने कुरियर कर्मचारी से लूट

Wed, 02 Sep 2020 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
loot with courier boy
फरीदाबाद। शहर में मोटर साइकिल सवार झपटमारी करने वाले बदमाशों का गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। सोमवार देर रात एमवीएन-पाली रोड पर बदमाशों ने कुरियर कंपनी के कर्मचारी से रास्ता पूछने के बहाने लूट कर ली। पीड़ित कर्मचारी सुखबीर निवासी संजय कॉलोनी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। अनखीर चौकी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी एसआई समुंदर सिंह ने बताया कि सुखबीर नोएडा स्थित एक कुरियर कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार देर रात वह नोएडा से संजय कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एमवीएन-पाली रोड पर एक यूपी नंबर की अपाचे मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने सोहना जाने का रास्ता पूछने के बहाने रुकवा लिया। जैसे ही सुखबीर उन्हें रास्ता बताने के लिए रुका, वैसे ही बाइक सवार बदमाश उसका बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया है कि उसके बैग में ग्रीन-गो दवाई के 11 पैकेट, साढ़े सत्रह हजार रुपये, एक मोबाइल फोन समेत आधार कार्ड, कुरियर का आईडी कार्ड, पैन कार्ड आदि था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed