फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   loot after break the lock of shop

ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Sat, 09 Nov 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
loot after break the lock of shop
दुकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर ली। ज्वैलर्स राजेश वर्मा पुत्र शीशपाल ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी है।

खेड़ीपुल थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि दुकानदार राजेश ओल्ड फरीदाबाद में वार्ड नंबर दो सुनार वाली गली के रहने वाले हैं। उनकी सेक्टर-86 स्थित बुढ़ैना गांव में सपना ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं। पांच नवंबर को शाम करीब सात बजे दुकान को बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह आठ नवंबर को दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। दुकान में रखी अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन किलो चांदी व सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दुकान में रखे पाजेब, चुटकी, तगड़ी, कंगन, पायल के डिब्बे, कुछ पुरानी चांदी चोरी कर लिए गए हैं। दुकान से कुछ दूरी पर स्थित एक सीसीटीवी में चोरों की करतूत कैद हुई है। हालांकि दूर होने के कारण तस्वीरें स्पष्ट नहीं आ रही हैं। पुलिस सीसीटीवी के मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed